आनर किलिंग: बहन के हत्यारे छह भाईयों को उम्रकैद

Share :

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में दिन दहाडेÞ सरेआम आॅनर किलिंग के बहुचर्चित मामले में तीन सगे और तीन चचेरे भाईयों को मिलाकर छह लोगों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 35-35 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। हमले में घायल प्रेमी पति और उसकी बहन के पक्षद्रोही हो जाने के बावजूद आस्तीन का लहू सीसी टीवी कैमरे के जरिए पुकारा और आरोपियों को सजा सुनाई गई।
अभियोजन पक्ष के अनुसार गांव की निवासी फरहाना का प्रेम प्रसंग गांव के ही शाहिद के साथ था। परिवार के विरोध के बावजूद उसने शाहिद से निगाह कर लिया था। शादी के करीब ढाई माह बाद जब शाहिद अपनी पत्नी फरहाना और बहन शाइस्ता के साथ गांव में ही दुर्गा ब्यूटी पार्लर के पास से जा रहा था, तभी सामने से आए फरहाना के तीन सगे और तीन चचेरे भाईयों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें फरहाना की यह कहते हुए गोली और बल्कटी से हमलाकर हत्या कर दी गई कि उसने उनके परिवार की नाक कटवा दी है। हमले में शाहिद और उसकी बहन शाइस्ता भी घायल हुई। 28 जून 2023 को वादी फरहाना के पति शाहिद पुत्र इदरीश निवासी अलीपुर अटेरना थाना बुढाना द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि अभियुक्तगण फरमान पुत्र रहीस, फरमान पुत्र जमशैद, नौमान पुत्र जमशेद, धारा उर्फ सनव्वर पुत्र इशाक, शादाब पुत्र जमशेद, सलमान पुत्र मुनव्वर निवासीगण अलीपुर अटेरना द्वारा उनकी पत्नी फरहाना की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए फरमान पुत्र रहीस, फरमान पुत्र जमशैद व नौमान पुत्र जमशैद को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त धारा उर्फ सन्नवर, शादाब व सलमान 14 जुलाई 2023 को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर जेल चले गए थे। थाना बुढाना पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए 21 अगस्त 2023 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। मामले की सुनवाई न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 के पीठासीन अधिकारी कमलापति के समक्ष चली। इसमें शासकीय अधिवöा फौजदारी प्रदीप शर्मा ने 11 गवाह पेश किए। मामले में सुनवाई के दौरान हत्या के चश्मदीद गवाह फरहाना का पति शाहिद और उसकी बहन शाइस्ता पक्षद्रोही हो गई। इसके बावजूद पुलिस को मौके से लगी हत्या की सीसी टीवी फुटेज ने आस्तीन के लहू ने खुलकर अदालत में गवाही दी। अदालत ने मृतका फरहाना के सगे भाई फरमान, नौमान और शादाब पुत्रगण जमशेद, उसके चचेरे भाईयों फरमान पुत्र रहीस, धारा उर्फ सनव्वर पुत्र इशाक, सलमान पुत्र मनव्वर निवासीगण अलीपुर अटेरना थाना बुढाना को धारा 147,148,149,302 भादवि में आजीवन कारावास 35-35 हजार रुपये के अर्थदण्ड सजा सुनाई। आरोपी फरमान पुत्र जमशैद उपरोक्त को धारा 3/25/27 आयुद्ध अधिनियम में तीन वर्ष कारावास व 3,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई