ईओ से मिले सफाई कर्मचारी, लगाया अभद्रता का आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते हुए सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफाई नायकों ने बुधवार को पालिका में प्रदर्शन के उपरांत ईओ को एक 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने आए दिन वार्डों में लोगों द्वारा सफाई कर्मचारियों को अपमानित करने की घटनाओं पर रोष जताने के साथ ही अवकाश के दिनों में काम का ओवरटाइम और प्रतिदिन एक लीटर पेट्रोल दिये जाने की मांग की। इसके साथ ही ठंडी-गरम वर्दी, संघ कार्यकारिणी का चुनाव, रिटायर्ड कर्मियों के आश्रितों को आउट सोर्स नौकरी समेत अन्य मांग भी की गई। ईओ ने पालिका स्तरीय मांगों पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।
सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश उटवाल के नेतृत्व में सफाई नायकों ने कर्मचारियों के शोषण होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ईओ आवास पहुंचे कर्मियों ने 20 सूत्रीय मांग पत्र ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को सौंपते हुए सफाई नायकों ने अधिकारियों पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किए जाने और वार्डों में सफाई कार्य के दौरान कुछ असभ्य लोगों के द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट और अपमानित करने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पालिका के अफसर कर्मियों का साथ न देकर मामला दबाने का दबाव बनाते हैं। ज्ञापन में समस्याओं के समाधान के प्रति भी सकारात्मक नजरिया न रखने पर नाराजगी जताई। कर्मियों को अभी तक ठंडी व गरम वर्दी का भुगतान नहीं किए जाने के साथ भुगतान नगद करने की मांग के साथ ही संविदा कर्मियों की मौत व रिटायर्ड कर्मियों के आश्रितों को आउटसोर्स पर भर्ती करने, रिटायर्ड कर्मियों के देयकों का भुगतान पालिका कर्मियों की भांति व्यवस्था में करने, मेडिकल बिलों का लम्बित भुगतान जारी कराने, सीमा विस्तार के बाद करीब पांच लाख की आबादी वाली पालिका में सफाई कार्य के लिए शासनादेश अनुसार व्यवस्था लागू कर करीब 500 सफाई कर्मियों की भर्ती कराने, अवकाश के दिनों में त्यौहार और वीआईपी ड्यूटी के नाम पर कार्य करने वाले कर्मियों को ओवरटाइम व सफाई नायक को प्रतिदिन 1 लीटर पेट्रोल देने, वार्डों में पक्के हाजिरी स्थल बनाने, रेहडों और सफाई उपकरणों का वितरण कराने, हर तीसरे महीने कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण करने, सफाई कर्मियों की बस्ती में खाली भूमि पर बारात घर निर्माण, मृत स्थाई सफाई कर्मियों के आश्रितों को नौकरी, संघ कार्यकारिणी का चुनाव व कर्मियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। इस दौरान मदनलाल, सफाई नायक दिलनवाज, सूरज, बिल्लू, प्रवीण कुमार, राजकुमार, दीपक गहलोत, शब्बन, अर्जुन टांक, सुनील, रोहित, दर्शन, अंकुर, नन्द किशोर, दीपक, अशोक कुमार, शिवा, अक्षय, वीरेन्द्र सिंह और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सफाई कर्मियों ने अपनी कुछ मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। इसे चेयरपर्सन को अवगत कराने के साथ विभागीय स्तर पर चर्चा की जायेगी। पालिका स्तर से जो संभव होगा, वो कार्य अविलम्ब कराने पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई