किसान दिवस में उठा बिजली, प्रदूषण व चकबंदी का छाया रहा मुद्दा

Share :

मुजफ्फरनगर। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। किसान दिवस में इस बीच भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान पहुंचे। किसान दिवस में इस बीच सर्वाधिक बिजली, चकबंदी और प्रदूषण जैसे मुद्दों से जुड़ी शिकायतें सामने आयी। कुछ किसानों द्वारा बिजली और चकबंदी मामलों को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए पूर्व में दर्ज हुई शिकायतों के बावजूद किसी समस्या का निदान न होने के गंभीर आरोप लगाए। किसान दिवस में करीब 71 शिकायतें आयी। इन शिकायतों को एडीएम प्रशासन ने अगले किसान दिवस से पूर्व निस्तारण का आश्वासन दिया।

योगी सरकार की पहल में यूपी में शुरू किसान दिवस मजाक बन कर रह गए हैं। किसानों के तमाम प्रयास व आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस बार भी किसान दिवस में डीएम और एसएसपी नहीं पहुंचे। जिला पंचायत सभागार में इसे लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। एडीएम प्रशासन ने किसानों को शांत कराते हुए कहा कि डीएम मंडलीय बैठक में भाग लेने सहारनपुर गए हुए हैं। इसके बाद किसान दिवस शुरू किया गया। इस दौरान किसानों को पूर्व में दर्ज हुई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गई। सभागार में किसानों द्वारा बिजली, पानी, चकबंदी एवं प्रदूषण आदि की समस्या रखी। किसानों ने कहा कि बिजली के बिल जहां एक ओर अधिक आ रहे हैं, वहीं इस बीच मीटर अधिक भाग रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं विभागीय कर्मचारियों द्वारा सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। किसानों ने रात्रि में विजिलेंस की छापेमारी बंद होने की मांग करते हुए चैकिंग के नाम पर उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाए। देहात क्षेत्र के कई बिजलीघर ऐसे है जिनसे सप्लाई खराब है। इन बिजलीघरों से सप्लाई को दुरूस्त किया जाना चाहिए। किसानों ने कहा कि पुरबालियान समेत कई गांव में पिछले कई सालों से चकबंदी चली आ रही है। जो आज तक पूरी नहीं हो पाई है। चकबंदी को सहीं तरह से पूर्ण कराया जाए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा, शासन-प्रशासन किसानों में फूट डालना चाहता है, लेकिन इस नीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा। जिला पंचायत के सभागार में हुए किसान दिवस में इस बीच दूरदराज से आए काफी किसानों ने प्रतिभाग किया। किसान दिवस में एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के अलावा ओम पाल सिंह मलिक, नवीन राठी, धीरज लाटियान, कपिल सोम, दीपक सोम, विरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, नरेन्द्र सिंह, राकेश, राम कुमार, राजसिंह, सुमित मलिक आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal