गुरू शिष्य परंपरा सनातन की अनूठी परंपरा है-स्वामी विशोकानंद भारती

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि गुरू शिष्य परंपरा सनातन की अनूठी परंपरा है। जिसमें गुरू के सानिध्य में ज्ञान प्राप्त कर शिष्य समाज को मार्गदर्शन प्रदान करता है। भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम में आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज के संयोजन में आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद ने भक्तों के सहयोग से गुरूजनों की स्मृति में अखण्ड दयाधाम की स्थापना कर गुरू भक्ति को जो परिचय दिया है। वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुख्य अतिथी अटल अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद महाराज ने कहा कि परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संत महापुरूष भक्तों के सहयोग से जो भी निर्माण करते हैं। उसे समाज को ही समर्पित कर देते हैं। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज द्वारा निर्मित भव्य अखण्ड दयाधाम सेवा और आश्रय का प्रमुख केंद्र बनेगा। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महानिर्वाणी अखाड़े के ज्ञानी महामंडलेश्वरों की श्रंखला में शामिल महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के प्रति उनके भक्तों की श्रद्धा अद्भूत है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रय उपलब्ध कराने में आश्रमों, अखाड़ों की मुख्य भूमिका है। सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे स्वामी भास्करानंद महाराज द्वारा स्थापित अखण्ड दयाधाम श्रद्धालुओं को आश्रय उपलब्ध कराने के साथ सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में भी योगदान करेगा। महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। पूज्य गुरूजनों से प्राप्त शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानव सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अखण्ड दयाधाम की स्थापना में प्रमुख रूप से सहयोग करने वाले प्रेम गोयल, विजय गोयल, श्याम अग्रवाल साधुवाद के पात्र हैं। स्वामी भास्करानंद महाराज की शिष्या साध्वी कृष्णानंद, प्रेम गोयल, विजय गोयल व श्याम अग्रवाल ने फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सभी संत महापुरूषांेे का स्वागत किया। संत सम्मेलन के पूर्व भारत माता मंदिर से अखण्ड दयाधाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। संत सम्मेलन का संचालन स्वामी आनन्द चैतन्य महाराज ने किया । महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी गिरधर गिरी, स्वामी अनंतानंद गिरी, महंत हनुमान बाबा, महंत राघवेंद्र दास, महंत दामोदर शरण दास, स्वामी कमलानंद गिरी, स्वामी शिव प्रेमानंद, स्वामी देवेंद्र स्वरूप, महंत गोविंददास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी शिवम महंत, स्वामी कमलेश गिरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष और श्रद्धालु मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal