समाजसेवी नरेंद्र कुमार जैन को श्रद्धांजलि देने उमड़े आम-ओ-खास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहे उद्यमी स्व. नरेंद्र कुमार जैन की स्मृति में बुधवार की भोपा रोड स्थित एक निजी होटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में जिले के जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं व्यापारियों, समाजसेवियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

स्व. नरेंद्र जैन का बीते 20 जून को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने अपने लंबे सामाजिक जीवन में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जन कल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज में विशेष स्थान बनाया। उनके निधन से शहर के सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. नरेंद्र कुमार जैन के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि नरेन्द्र जैन जी ने हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता देने के साथ जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव ही तत्पर रहे। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व के साथ सामाजिक योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्व. नरेंद्र जैन के पुत्र विपिन जैन, संजय जैन एवं राजीव जैन ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दु:ख की घड़ी में आपके द्वारा दिया गया स्नेह और समर्थन हमारे परिवार के लिए संबल का कार्य कर रहा है।

श्रद्धांजलि सभा में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, उद्यमी भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, प्रवीन जैन हुंडई, जगमोहन गोयल, पंकज जैन, मनोज जैन, व्यापारी नेता संजय मित्तल, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। फ्रैंड्स रिपोर्टर परिवार भी दु:ख की घड़ी में जैन परिवार के साथ है और परमपिता परमात्मा से मृतक आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के साथ शोक संतृप्त परिवार को इस दु:ख को सहन शक्ति करने की प्रार्थना करता है।
श्रद्धांजलि सभा में जैन परिवार से जुड़े विपिन जैन- संगीता जैन, संजय जैन- दीपा जैन, राजीव जैन- सोनिया जैन (पुत्र-पुत्रवधु), सविता जैन- पूनम चंद जैन, श्वेता जैन-पंकज जैन (पुत्री-दामाद), अभिषेक जैन-नेहा जैन, (पौत्र-पौत्रवधु), आँचल जैन-वैभव जैन (पौत्री-दामाद) के अलावा पौत्र/पौत्री अग्रिम जैन, सिद्धार्थ जैन, दक्ष जैन, रिद्धि जैन, सिद्धि जैन, समृद्धि जैन, डॉ. इशिका जैन, (धेवता/धेवता वधु) प्रतीक जैन-पलकी जैन, (धेवती/दामाद) पल्लवी जैन-असीम जैन, मानसी जैन-शुभम जैन, मैत्री जैन- शुभम जैन, अनन्या जैन, विधि जैन (धेवती) के अलावा (पडधेवता/पडधेवती) सोमित जैन, चेतन जैन, अरहम जैन, आहना जैन आदि मौजूद रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal