मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के जन्मदिन एवं अपने दिवंगत साथियों स्व. मनप्रीत सिंह मान, सत्यम अरोरा, संदीप भाटिया, रवि अरोरा की पुण्य स्मृति में 2 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। गांधी कॉलोनी में आयोजित शिविर सीजी ब्लड बैंक की टीम के माध्यम से संपन्न हुआ जिसमें 40 रक्त वीरों ने रक्तदान किया फ्रॉम डॉक्टर संजीव बालियान के आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 75 रक्त वीरों ने रक्तदान किया इस अवसर पर रक्त वीरों को डॉक्टर संजीव बालियान द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए गए साथ ही सभी लकीरों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की शिविर संयोजक संजीव अरोड़ा ने बताया कि समर्पित युवा सदैव ही रक्तदान के लिए आम जनता को प्रेरित करती रहती है

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






