मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान, मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।
बैठक में बीएलए-1 तथा मंडल पदाधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया, मतदाता सूची के संशोधन, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और अपात्र अथवा अनाधिकृत नामों को नियमानुसार हटाने की प्रक्रिया को पूरी सावधानी और निष्पक्षता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जितनी अधिक सटीक और पारदर्शी होगी, लोकतांत्रिक व्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी। इसके लिए प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर जिम्मेदारी निभानी होगी। बैठक के दौरान मतदाता सूचियों का वितरण भी किया गया, ताकि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें।
राज्य मंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि वे घर-घर संपर्क कर ऐसे नागरिकों की पहचान करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, ताकि उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। साथ ही उन्होंने नियमों के अनुरूप अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया में भी पूरी पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में बीएलए-1 सुशील त्यागी, राजपाल, डॉ. हर्ष दौलत, वैजयंती माला और आदित्य बृजवाल सहित मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर, मंडल महामंत्री अमित सैनी, मंडल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए-2 तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal