हरिद्वार (रिपोर्टर)। सिडकुल क्षेत्र में जानलेवा हमला और हुड़दंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर निवासी सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विशाल समेत 9-10 लोगों ने लाठी, डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के भाई, जीजा और दोस्त पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अभिषेक (19) निवासी बिजनौर, हाल निवासी सिद्धार्थ एंक्लेव, हेतमपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया गया है।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






