जीआरपी ने दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर हत्या कर योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे आठ हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान हुई कहासुनी पर दिल्ली मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर जीआरपी ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इससे पहले दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात के बाद वहां की जीआरपी की सूचना पर जनपद की जीआरपी ने ट्रेन आने से पूर्व ही घेराबंदी कर ली थी।
मूल रूप से बागपत जनपद के गांव खेकडा निवासी पंकज धामा पुत्र राजेन्द्र धामा दिल्ली मेट्रो में गार्ड के पद पर तैनात था। शुक्रवार रात्रि ड्यूटी खत्म करने के पश्चात गार्ड अपने घर जाने के लिए सुबह लगभग 7 बजे पुरानी दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच ट्रेन में चढने को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। उसके आरोपियों ने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर गार्ड पंकज धामा की पीट पीटकर अधमरा कर दिया और उसे स्टेशन पर छोडकर योगा एक्सपे्रस में बैठकर फरार हो गए। दिल्ली की जीआरपी गंभीर गार्ड को लेकर दिल्ली के अस्पताल में पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुरानी दिल्ली स्टेशन की जीआरपी ने यूपी के सभी जीआरपी को अलर्ट कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा था। जनपद के जीआरपी थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने योगा एक्सप्रेस में चल रही एस्कार्ट से सम्पर्क कर गार्ड की हत्या करने वाले आरोपी रोहित पुत्र कैलाश, सागर पुत्र पप्पू, हर्षित पुत्र हरवीर, निशांत पुत्र महेंद्र, जीवन पुत्र दिलीप, प्रिंस पुत्र धर्मेंद्र, आकाश पुत्र सुरेन्द्र, रोहित पुत्र राजू निवासी न्यू संजय अमर कॉलोनी विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली को स्थानीय जीआरपी ने पकड लिया। थाना प्रभारी ने आरोपियों को कस्टडी में लेकर दिल्ली जीआरपी को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी जीआरपी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों के संबंध में दिल्ली जीआरपी को सूचना दी गयी थी। वहां से आयी आरोपियों को सुरक्षा में अपने साथ ले गयी है। आरोपियों के खिलाफ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वही गार्ड पंकज धामा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal