विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में जन सहभागिता को आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलनमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुरेश राणा उपस्थित हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुनील दर्शन ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक और जिला उपाध्यक्ष सचिन पावटी रहें।

मुख्य अतिथि सुरेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती संघर्ष और जनआंदोलनों की भूमि रही है, जहां से कई बड़े आंदोलनों की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि देश ने बीते 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पांच सदियों के लंबे संघर्ष के बाद भगवान रामलला का भव्य मंदिर राष्ट्र की आस्था का प्रतीक बनकर खड़ा हुआ है।
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में जितने मकान फ्रांस में हैं, उससे अधिक संख्या में भारत में गरीबों के लिए आवासों का निर्माण कराया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा में बेटियों की भागीदारी 54 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जो महिलाओं के बढ़ते सशक्तिकरण का प्रमाण है।
सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित, सुशासन, सेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों को आधार बनाकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सम्मेलन को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल तथा पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुधीर सैनी ने संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया तथा सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेश तितौरिया एवं प्रमोद उटवाल, संजय गर्ग, श्रीमती श्वेता कौशिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम, ममता अग्रवाल, अंजली चौधरी, बबीता गुप्ता, गीता जैन, सुनीता शर्मा, पूजा सैनी, महेन्द्र आचार्य, श्रीगोपाल माहेश्वरी, जगदीश पांचाल, विपुल भटनागर, संजय अग्रवाल, सुनील तायल, अनिरूद्ध, अतुल सैनी, अमित पटपटिया, मनोज वर्मा, सचिन सैनी, अभिजीत सिंह गंभीर, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, आंचल तोमर, सचिन पावटी, शरद शर्मा, प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, अनुज सहरावत, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, विनित चौहान, अमरजीत गुर्जर, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, अरूण शर्मा, पंकज माहेश्वरी, सर्वेष पिन्टू सहित वरिष्ठ नेतागण, प्रबुद्धजन एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal