मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मौजूद समस्त शाखाओं द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। एसएसपी द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगन्तुक कक्ष में प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त उनके द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रूम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर, स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय आदि शाखाओं के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सभी शाखा प्रभारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने, कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने तथा समस्त सूचनाओं को समय से प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






