शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती महल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के बकरा मार्किट स्थित मोती महल में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। महिला के मायके से पहुंचे परिजनों ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद हंगामा बढ़ने पर सीओ सिटी ने भी मौके पर जाकर परिजनों से बात की। महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन जहां हत्या के आरोप लगा रहे हैं, वहीं ससुराल वालों का कहना है कि पति पत्नी की लड़ाई में महिला ने आत्महत्या की है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो पायेगा। बताया गया है कि मृतका की छोटी बहन की शादी होने वाली थी। उसकी सगाई में ही मृतका अपने मायके गई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोती महल गढ़ी गोरवान निवासी वसीम पुत्र यासीन की शादी करीब 15 साल पहले हरिद्वार जनपद के झबरेडा में अब्दुल सत्तार की पुत्री अंजू हुई थी। शादी के बाद वसीम को उसकी पत्नी से दो बच्चे भी हुए। बताया गया कि वसीम की पत्नी आज सवेरे अपने कमरे में मृत मिली। रात में पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ था। विगत दिवस ही महिला अपने मायके से ससुराल में आई थी। मौत की जानकारी मिलने पर मायके से मृतका के परिजन भी गढ़ी गोरवान पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के भाई कलीम ने बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी होनी थी। जिसका शादी का जोड़ा सगाई के लिए जा रहा था। जिसमें कुछ सामान बेटी की ससुराल वालों को तोहफे में दिया जा रहा था। जिस की जानकारी उन्होंने अपनी बड़ी बहन अंजू और जीजा वसीम को मुजफ्फरनगर दी थी। आरोप लगाया कि उनके जीजा वसीम ने सामान के बारे में सुनकर कहा कि उसका आधा उसे भी चाहिए। ऐसा न करने पर जीजा वसीम ने बीती रात उसकी बहन अंजू के साथ मारपीट की। आरोप है कि सोमवार रात 1.30 बजे वसीम ने उसकी बहन अंजू की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया। सीओ सिटी व्योम बिन्दल ने बताया कि शहर कोतवाली के मोती महल में अपनी ससुराल में एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई