हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह सिद्धू ने शरबत वितरित करने में सहयोग प्रदान किया। निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा परम धर्म है। संस्था लगातार सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है। गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से ठंडा शरबत वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर मानव कल्याण एवं सहयोग की प्रेरणा मिलती है। सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज सेवा में योगदान देना चाहिए। अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि गर्मी में प्यासे को ठंडा जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। व्यापारी लगातार सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान करते हैं।

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति






