मनसा देवी पेदल मार्ग पर अव्यवस्थाओं को दूर कर श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने वन विभाग के मार्डन के नाम ज्ञापन देकर मनसा देवी पैदल मार्ग पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्थाएं करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी को भी प्रेषित की गयी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विपिन गुप्ता ने कहा कि मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। लेकिन खेद का विषय है कि मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा उनकी सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। विपिन गुप्ता ने कहा कि मार्ग पर स्वच्छत पेयजल उपलब्ध कराए जाए। महिलाओं, बुजुर्गो और बच्चों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग पर किसी भी स्थान पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र उपलब्ध नहीं है। यदि किसी श्रद्धालु की अचानक तबियत खराब होनेे अथवा अन्य आपात स्थिति उत्पन्न होने तो तत्काल सहायता उपलब्ध नहीं हो पाती है। अतः मार्ग पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तथा कम से कम एक एम्बुलेंस की स्थायी व्यवस्था की जानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर अनधिकृत एवं जोखिमपूर्ण शॉर्टकट रास्ते खुले हुए हैं। जिससे हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन मार्गों को तत्काल बंद कर बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जानी चाहिए। पूरे पैदल मार्ग पर कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नही है। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ कोई घटना घटित होने पर पुलिस को भी मदद मिलेगी। विपिन गुप्ता ने कहा कि गत वर्ष मनसा देवी क्षेत्र में दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की जान चली गयी थी। आगामी कांवड़ मेले तथा अगले वर्ष होने वाले कुम्भ मेले में लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए समय रहते अव्यवस्थाएं दूर कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal