मायावती के आरक्षण पर दिए ब्यान को बताया राजनीति प्रेरित

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व सीएम व हरिद्वार से भाजपा के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को शहर में शिव मंदिर में पहुंचकर परिवार संग पूजा अर्चना करते हुए भगवान आशुतोष से सुख समृद्धि व शांति मांगी। इस दौरान उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती के भाजपा पर आरक्षण विरोधी होने के लगाए आरोपों पर बचाव करते हुए कहा कि भाजपा कभी भी आरक्षण के खिलाफ नहीं रही, मायावती चुनाव देखते हुए समाज में ऐसा भ्रम फैला रही है।
दिnी से हरिद्वार लौटते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत नगर के मौहnा ब्रह्मपुरी स्थित भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश त्यागी के आवास पर पत्नी व पुत्री के साथ पहुंचे। जहां अविनवाश त्यागी ने परिवार के साथ उनका स्वागत किया। यहां से वो भोपा रोड पर श्रीराम कालोनी स्थित शिव मंदिर पर पहुंचे और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हुए परिवार के साथ पूजा अर्चना करते हुए स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और देश में शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने बताया कि अविनाश त्यागी हमारे मित्र हैं, हरिद्वार सीट से चुनाव में इन्होंने टीम के साथ में वहां रहकर उनके प्रचार में पूर्ण सहयोग किया। आज परिवार के साथ दिnी से हरिद्वार लौट रहा था, तो उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचा हूं और मंदिर में जाकर दर्शन किये हैं।
उन्होंने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा जनगणना नहीं कराने व आरक्षण विरोधी साजिश रचने के दिये गये बयान के सवाल पर सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि सारी दुनिया जानती है कि देश में जिस साल जनगणना कराई जानी थी, उसी दौरान दुनिया पर कोरोना महामारी का संकट आ गया था। पूरे देश भी इससे पीड़ित रहा। ऐसे में सबसे पहले लोगों का जीवन सुरक्षित करना सरकार का ध्येय था। पीएम मोदी ने पहले वो ही फर्ज निभाया है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक प्रक्रिया है, सरकार जनगणना को टाल नहीं रही है, वो अपने समय पर जरूर कराई जायेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीति आरक्षण के खिलाफ नहीं रही है। इस समय उप चुनाव होने हैं तो मायावती इसे लेकर मुखरता से बयानबाजी कर रही हैं, लेकिन समाज सब कुछ जानता है। इस दौरान मुख्य रूप से जुगल किशोर त्यागी, रंजीत त्यागी, पंकज त्यागी, आयुषी त्यागी, उर्वशी त्यागी, मनोज त्यागी, विदित त्यागी, श्याम बिहारी, नीरज शर्मा, विनय गुर्जर, आशीष तोमर, किशोर गुप्ता, मनीष, मौ. आलम, विजय पंवार, दिनेश पुंडीर, विनीत, विकास त्यागी, अंकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal