विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, वसूला बकाया भुगतान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर ऊर्जा निगम का विशेष अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को जगजीतपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम इक्कड़ खुर्द में चलाए गए अभियान के दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने सात बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए, जबकि मौके पर ही करीब 1 लाख 60 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। अधिशासी अभियंता ज्वालापुर रवि कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता प्रीति जिंटा ने किया। टीम ने गांव में पहुंचकर लंबे समय से बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सात उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए, जबकि कई अन्य उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया जमा कराया।
अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी जताया, जिससे कुछ समय के लिए माहौल गर्मा गया। हालांकि विभागीय टीम ने संयम के साथ कार्रवाई जारी रखी और उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान के लिए जागरूक किया। विरोध को देखते हुए कुछ उपभोक्ताओं को 20 जून को गांव में आयोजित होने वाले विशेष वसूली शिविर में बकाया राशि जमा कराने का अंतिम अवसर दिया गया।
उपखंड अधिकारी अमित तोमर ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील करते हुए कहा कि बकाया भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में ऊर्जा निगम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal