सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के प्रति किया जागरूक, निकाली रैली

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का किया गया। रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/ प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और सड़क पर जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक सजग रहे, तो ‘यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार से हर जीवन सुरक्षित रहेगा । प्राधिकरण की सचिव सिमरतजीत कौर ने कहा कि दुर्घटनाओं को केवल कानूनी कड़ाई से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और आत्म-अनुशासन से ही रोका जा सकता है। इस अवसर पर विधि के छात्रों ने एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुत किया । नाटक के माध्यम से छात्रों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवर स्पीडिंग न करने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित जनसमुदाय को जागरूक किया। जागरूकता रैली में परिवहन विभाग से वरुणा सैनी, उपस्थित रही।

आज ‘विश्व बाल श्रम निषेध दिवस’ के अवसर पर हर की पैड़ी क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर जिला बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में उपस्थित बच्चों और स्थानीय लोगों को बाल श्रम निषेध से जुड़े कानूनों और बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग और बाल कल्याण समिति की ओर से समाज से बाल श्रम जैसी कुप्रथा को पूरी तरह से रोकने के लिए क्षेत्र में एक सघन जागरूकता अभियान भी चलाया गया, ताकि कोई भी बच्चा अपने शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal