हरिद्वार ग्रामीण रानी माजरा में शिव चौहान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता शिव चौहान के समर्थन में ग्राम रानी माजरा पंचायत घर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिव चौहान को टिकट देने की मांग की। कई वर्षों से शिव चौहान पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे है। शिव चौहान भाजपा में आईटी सेल संयोजक, मंडल महामंत्री, जिला मंत्री किसान मोर्चा और केशव मंडल प्रभारी जैसे अनेक पदों पर रहकर पार्टी की लगातार सेवा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में शिव चौहान का बड़ा योगदान रहा है।
बैठक में शिव चौहान ने कहा कि पार्टी अगर मुझे आगमी विधानसभा 2027 के चुनाव में हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने का मौका देती है तो हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति को वे सेवा का माध्यम मानते हैं और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। शिव चौहान ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वादा किया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आर्थिक मदद, मेडिकल क्लीयरेंस दिलाने में सहायता, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा के लिए समुचित व्यवस्था कराने की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से अपील करते हुए कहा कि अगर मुझे मौका दिया गया तो मैं निश्चित रूप से भाजपा की झोली में जीत दर्ज कराऊंगा। समर्थकों में जगपाल सिहं चौहान, दीपक चौहान, शेखर सैनी, मलक सैनी, कुनाल चौहान, नितीन कयश्प, सुमित चौहान, रणवीर शमा, कपिल सैनी आदि मौजूद रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal