त्रिवेणी शुगर मिल खतोली में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गोवर्धन लीला, छप्पन भोग एवं अन्नकूट प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लि., यूनिट खतोली स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास पूज्य पंडित गंगोत्री तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन लीला का ऐसा मनोहारी वर्णन किया कि पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया। आज की कथा के मुख्य यजमान डॉ ए एन पांडे ( चीफ मेडिकल ऑफ़िसर) और श्री श्याम सुंदर शर्मा ( सीनियर इंजीनियर) त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड रहे ।
कथा में मिल के अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएँ,गन्ना किसान एवं क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बाल लीलाएं एवं माखन चोरी: महाराज श्री ने कन्हैया की मनमोहक बाल लीलाओं, गोप-गोपियों संग उनकी क्रीड़ाओं तथा मैया यशोदा के अनन्य वात्सल्य का भावपूर्ण वर्णन किया। माखन चोरी की लीला सुनाते हुए उन्होंने बताया किभगवान अपने भक्तों के प्रेम के भूखे हैं, माखन के नहीं।
गोवर्धन पूजा एवं इंद्र का मान-मर्दन: गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए महाराज जी ने कहा कि मात्र 7 वर्ष के कन्हैया ने अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर विशाल गोवर्धन पर्वत उठाकर देवराज इंद्र के अहंकार को चूर कर दिया। जब इंद्र ने ब्रज पर मूसलाधार वर्षा की, तो प्रभु ने 7 दिन-रात पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों, गौ-धन एवं पशु-पक्षियों की रक्षा की।
अन्नकूट एवं छप्पन भोग प्रसंग: महाराज श्री ने बताया कि इंद्र की पराजय के बाद ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण के आदेश पर गोवर्धन पर्वत की पूजा की और “अन्नकूट” का महोत्सव मनाया। सभी ब्रजवासियों ने मिलकर अनेक प्रकार के व्यंजनों का पहाड़ जैसा ढेर लगाकर गोवर्धन जी को भोग अर्पित किया, जिसे “छप्पन भोग” कहा गया। यह प्रसंग हमें सिखाता है कि प्रकृति, पर्वत एवं गौ-माता ही हमारे वास्तविक रक्षक हैं, जिनकी पूजा करनी चाहिए, न कि अहंकार में आकर पद-प्रतिष्ठा की।
पूज्य मृदुल जी महाराज ने कहा कि “सुख में अंधा होकर मनुष्य को कभी परमात्मा को नहीं भूलना चाहिए।” इंद्र को भी पद और शक्ति का अभिमान हो गया था, जिसे भगवान ने लीला करके तोड़ा। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव हमें सामूहिकता, प्रकृति-प्रेम और कृतज्ञता का भाव सिखाता है। सच्ची भक्ति वही है जो अहंकार रहित होकर प्रभु चरणों में समर्पित हो। संगीतमय भजनों “अच्युतम केशवम” एवं “बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया” पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा परिसर “जय श्री कृष्ण” एवं “गोवर्धन महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा। यह सप्ताहव्यापी कथा त्रिवेणी शुगर मिल के प्रभु भक्तों द्वारा सभी के आध्यात्मिक उत्थान हेतु आयोजित की जा रही है। कथा के पश्चात महाआरती हुई तथा श्रद्धालुओं में छप्पन भोग एवं अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal