हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना कनखल क्षेत्र से एक तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस को मिले एक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला व युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में बच्ची को गोद में लिए युवक साफ नजर आ रहा है। रविवार सवेरे लगभग साढ़े दस बजे बैरागी कैंप ठोकर नंबर 10 निवासी विनोद सोलंकी की 3 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गयी। खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए आमजन से भी बालिका और उसे ले जा रहे युवक व महिला के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






