गंडासों से हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, पीड़ित पक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

Share :

हरिद्वार/पथरी (रिपोर्टर)। ग्राम दिनारपुर में दिनदहाड़े हुए खूनी हमले के मामले में अब पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल रजत शर्मा की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने बताया है कि अगले 72 घंटे घायल के लिए बेहद महत्वपूर्ण और गंभीर हैं।
रविवार को पीड़ित पक्ष के परिजन, रिश्तेदार और समर्थक बड़ी संख्या में थाना पथरी पहुंचे तथा थाना प्रभारी से मुलाकात कर नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि हमले के बाद से आरोपी खुले घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। परिजनों ने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो थाना पथरी पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
थाना पथरी पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर ग्राम दिनारपुर में गंडासों से हुए हमले में विनोद शर्मा और रजत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों पर वाहनों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया/पोस्टर हेडलाइन 🔴 72 घंटे बेहद अहम: जिंदगी और मौत से जूझ रहे रजत शर्मा, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम
🔴 दिनारपुर कांड पर बढ़ा जनाक्रोश, थाना पथरी पहुंचे परिजन बोले— गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा धरना
🔴 खूनी हमले के बाद उबाल में पीड़ित पक्ष, पुलिस से कहा— जल्द कार्रवाई करो, नहीं तो आंदोलन होगा।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal