हिन्द मजदूर किसान समिति ने फसल से पहले नस्ल बचाने के प्रति किया जागरूक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को पंजाबी बारात घर भोपा रोड मुजफ्फरनगर में हिन्द मजदूर किसान समिति ने फसल से पहले नस्ल बचाने के प्रति जागरूकता के लिए मजदूर किसानों की एक महासभा का आयोजन किया जिसमें आस पास क्षेत्र से हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों सहयोगी सम्मिलित हुए। महासभा को संबोधित करते हुए हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी ने कहा कि फसल से ज्यादा कीमती नस्ल है क्योंकि अच्छी फसल और उसकी कीमत को तो हम फिर ले सकते हैं लेकिन अगर एक बार नस्ल बर्बाद हो गयी तो उसे ठीक करना बहुत कठिन है।

उन्होंने कहा कि हमारी नस्ल को खतरा नशे के जहर और जाति के कहर से है क्योंकि नशे का जहर हमारा नाश करता है और जाति का कहर हमारा सत्यानाश करता है।
ऐसे कितने ही परिवार हैं जिनकी नस्ल के नशे में लगने से जिनकी जमीन तक भी बिक चुकी है और वे परिवार के परिवार बर्बाद हो चुके हैं और जब जमीन ही नहीं रहेगी तो किसान खेती कहां करेंगे ? इसलिए नस्ल को बचाना बहुत ही जरूरी है। नशे और जाति से हम मजदूर किसानों का कोई लाभ नहीं होता उल्टा हमारी नस्ल बर्बादी की तरफ बढती है। भृष्ट नेता हमें और हमारी नस्ल को धर्म से हटाता है, नशे और जाति के जहर में लगाता है। ये भृष्ट नेता की पहचान है। हमें जागरूक होना पड़ेगा कि जो भी नेता नशा और जाति का जहर फैलाने का प्रयास करता है उसका हम पूरी तरह बहिष्कार करें क्योंकि वो हमारी नस्ल का दुश्मन है।
भृष्ट नेता नशे और जाति का जहर फैलाकर स्वयं अमीर, अमीर, अमीर होता रहता है और मजदूर किसान ज्यों का त्यों रहता है। इनका तो यही उद्देश्य है कि मजदूर किसानों को नशे में डूबाओ, जाति के जाल में फसाओ और धर्म से हटाओ।
क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन जी ने अपने संबोधन में कहा कि मनुस्मृति जन्म से किसी को ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य नहीं मानती। मनुस्मृति संसार का पहला संविधान है जन्मजात जाति मानने वाले ही मनुस्मृति का विरोध करते हैं। इस अवसर पर क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन जी ने जाति व्यवस्था और नशे से मुक्ति के लिए हजारों युवाओं को जनेऊँ धारण कराया और शपथ दिलाई कि वे नशे के जहर और जाति के कहर से बचेंगे और बचाएंगे और देश में पढ़ाई दवाई एक समान फ्री कराने के लिए जागरूकता फैलायेंगे। अगर हम अपनी नस्ल के प्रति गहराई से जागरूक हो गए और अपनी नस्ल को हमने मजबूत कर लिया तो स्थानीय मुद्दे भी पक्का सफल होंगे चाहे वो आवारा पशुओं का मुद्दा हो, फसल की उचित कीमत का मुद्दा हो, बिजली का मुद्दा हो या जनसँख्या नियंत्रण का मुद्दा हो इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal