कुंभ मेले और शहर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राज्य आंदोलनकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता चौगेशचंद्र पांडे तथा स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के निदेशक डा.संजय शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित कर कुंभ क्षेत्र और शहर के विकास से संबंधित कई जनहितकारी प्रस्तावों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में चौगेशचंद्र पांडे एवं डा.संजय शाह ने कहा कि हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते यातायात, पार्किंग, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर मिट्टी आधारित न होकर आरसीसी संरचना में बनाए जाएं, ताकि उनके नीचे पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा सके। ऋषिकुल पुल और शंकराचार्य चौक पर यातायात के भारी दबाव को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण किया जाए। इसके अलावा प्रेमनगर पुल से कृष्णा नगर पुलिया तक फ्लाईओवर अथवा उच्च स्तरीय सड़क मार्ग का निर्माण तथा रामदेव की पुलिया क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण या फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए। जिससे शहर के भीतर यातायात का दबाव कम हो सके। ज्ञापन में चौगेशचंद्र पांडे एवं डा.संजय शाह ने घाटों के विकास को लेकर भी कई सुझाव दिए गए हैं। जिसमें नए घाटों पर सीढ़ियां नदी की तलहटी तक बनाने, ताकि जलस्तर कम होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षा दीवार पार कर नीचे न उतरना पड़े और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इसके साथ ही नव निर्मित और प्रस्तावित घाटों पर पर्याप्त हाई मास्ट लाइट एवं एलईडी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में नए हरिद्वार गंगा पुल के शीघ्र विस्तार, प्रस्तावित रिंग रोड से जुड़ी सड़कों का 30 से 40 फीट तक चौड़ीकरण, ऋषिकुल तिराहे से ऋषिकुल पुल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण तथा ऋषिकुल मैदान में बाउंड्री वॉल निर्माण करने की मांग भी की गई है। इसके अलावा श्रीयंत्र मंदिर पुल से बैरागी कैंप रोड तक स्थित छोटे सड़क मार्ग के निर्माण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित हो सके।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal