हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने पीसीएस परीक्षा पास कर अधिकारी बने लक्सर के निरंजनपुर निवासी अभिषेक अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण पीसीएस परीक्षा पास कर अधिकारी बने अभिषेक अग्रवाल ने समस्त वैश्य समाज का मान बढ़ाया है। अशोक अग्रवाल ने कहा कि एकाग्रता और कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्ति होती है। वैश्य समाज के युवक और युवतियां निरंतर समाज का मान सम्मान बढ़ा रहे हैं। शिक्षित समाज ही राष्ट्र की उन्नति में योगदान देता है। उन्होंने अभिषेक अग्रवाल के माता-पिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिभावक ही बच्चों का भविष्य निर्धारण करते हैं। देश सेवा से जुड़ी सेवाओं में वैश्य समाज अपना योगदान प्रदान कर रहा है। वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता एवं लकसर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अमरीश गर्ग ने अभिषेक अग्रवाल और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा उन्नति का सबसे सशक्त माध्यम है। वैश्य समाज के युवा शिक्षा प्राप्त कर अपना और अपने परिवार का भविष्य उज्जवल बनाने के साथ देश और समाज की सेवा में भी योगदान कर रहे हैं। जिससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल रही है। स्वागत करने वालों में अरविंद अग्रवाल सुवेश अग्रवाल, वेदप्रकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






