मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में बीते दिनों आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती में पुलिस का सहयोग न करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शोभायात्रा के आयोजक के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। हालांकि इस मामले में सडक पर सरेआम तलवार लहराने व स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस इससे पहले पांच युवकों का चालान कर चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता की नामाजदगी से भाजपा खेमे में हडकम्प मचा हुआ है। उधर, देर रात्रि पुलिस कार्रवाई होने के डर से भाजपा नेता ने अपने आका के दरबार में दस्तक देकर इस मामले में राहत की गुहार लगाई है।
गत 31 मई को जिला अस्पताल तिराहे से अहिल्याबाई होल्कर जयंती निकाली गयी थी। कार्यक्रम के बाद केवल पुरी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई थी, जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली थी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जयंती में शामिल कुछ युवकों ने हाथों में तलवार लहराई थी, जबकि कुछ युवकों ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में गांधीनगर चौकी इंचार्ज गणेश शर्मा की तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता एव शोभायात्रा क े आयोजक देशबन्धु तोमर व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। पुलिस का कहना था कि जयंती युवकों ने खतरनाक स्टंट कर लोगों के जीवन को खतरे में डाला था। जिसमे आयोजक ने कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस की सहायता नही की। पुलिस इस मामले में पांच युवकों का चालान कर चुकी है। हालांकि भाजपा नेता के नामजद होने से राजनीति काफी गर्मा रही है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






