मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरीय क्षेत्र में विकास के नाम पर हो रहे गड़बड़ जाने के विरोध में शुक्रवार को उसे समय स्थानीय लोगों का गुस्सा खुद पड़ा जब रामलीला टीला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उपेक्षा के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन से न्याय की मांग की। दिनभर जारी विरोध प्रदर्शन के बाद साइन को क्षेत्र में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर नाला निर्माण में बरती गई घोर लापरवाही पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कडी नाराजगी जताते हुए सीएंडडीएस के अवर अभियंता को चेतावनी पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि नाला निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व क्षेत्र की जल निकासी हेतु कोई प्रभावी एवं वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई। इसके विपरीत, निर्माण कार्य के दौरान मौजूदा जल निकासी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप वर्षा एवं गंदा पानी क्षेत्र के अनेक मकानों में भर गया। जलभराव के कारण अनेक आवासीय भवनों को क्षति पहुंची है तथा नागरिकों की संपत्ति को गंभीर नुकसान हुआ है। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कई परिवारों को अपने घर छोड़कर सड़कों पर रात गुजारने के लिए विवश होना पड़ा।
चेयरपर्सन ने पत्र में कहा है कि क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा उनके द्वारा प्रदर्शन, हंगामा एवं क्षेत्र से पलायन तक की चेतावनी दी गई है। उक्त क्षेत्र में पूर्व में जलभराव एवं निर्माण संबंधी अव्यवस्थाओं के कारण जनहानि की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसके बावजूद आपकी संस्था द्वारा आवश्यक सावधानियां नहीं बरती गईं, जो घोर संवेदनहीनता एवं प्रशासनिक लापरवाही का परिचायक है। निर्माण कार्य से निकाली गई सिल्ट एवं मलबे को व्यवस्थित ढंग से निस्तारित करने के बजाय सड़कों पर फैला दिया गया, जिससे आमजन का आवागमन बाधित हुआ तथा स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






