मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रबन्धक विनोद संगल, सुरेन्द्र अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ० एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस, जूनियर विंग श्रीमती ममता चौहान, होती लाल शर्मा, ब्रहमकुमारी आश्रम से बहन बबीता आदि द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर आचार्य कुल परिवार के सीता राम, ईश्वर चन्द्र शर्मा, महेन्द्र सिंह चौहान, दीपक सैनी, डॉ० अनिल त्यागी, विनोद चौहान, आचार्य सतीश विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, राकेश, गौरव कुमार, सतपाल सिंह, जगबीर पाल, सन्त कुमार डागर, सुनील कुमार, विपिन कुमार, सोनिया सिंह, अंजू शर्मा, चित्रा गुप्ता, गिजाला, रूचि शर्मा, पीपी सुधा एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएँ लक्ष्य धीमान, नितिन हिरणवाल, अक्षरा राठी, भूमि राठी, परी चौधरी, ईशिका राठी आदि विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के लिए उपस्थित रहे| विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष 05 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है । पर्यावरण-सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने बताया कि पेड़ पौधों से शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है । हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उनकी सुरक्षा एव परवरिश पर भी ध्यान देना चाहिए । पेड़ पौधों से ही हमारा जीवन है । जहाँ पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से जूझ रही है वहीं दूसरी ओर आमजन को पर्यावरण को लेकर जागरुक होने की खासी जरुरत है।
विद्यालय के प्रबन्धक विनोद संगल ने बाहर से आए सभी आगंतुको का आभार प्रकट करते हुए बताया कि हमें यह समझना चाहिए कि सम्पूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है, इसीलिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की संकल्पना अधूरी है । पृथ्वी पर सभी जीव जंतुओं एव वृक्षो का जीवन बनाये रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।

वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ मंडी थाने में मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में बीते दिनों आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती में पुलिस का सहयोग न करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शोभायात्रा के आयोजक के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। हालांकि इस मामले में सडक पर सरेआम तलवार लहराने व स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस इससे पहले






