भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुज़फ्फरनगर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवास पर पधारे प्रांत सहमंत्री का विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रमुख दीप्ति तिवारी के मार्गदर्शन में इको इको क्लब की कक्षा 10 ए व ब की छात्राएं निधि, रितिका, शिवी, वंशिका, परी, मधु, परी व विधि ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर वृक्षारोपण, जल संरक्षण के प्रति सब को जागरूक किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन एवं सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-जन का अभियान बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक शोभित सिंह, उपप्रबंधक अमिता सिंह तथा कोषाध्यक्ष ममता वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर इको क्लब की सभी छात्राओं, अतिथियों एवं उपस्थित जनों को पौधे वितरित किए गए।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal