मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा.स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नई दिल्ली में हुई भेंट के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के संबंध में स्वामी कैलाशानंद गिरी से विस्तार से चर्चा की। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि कुंभ धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है। उन्होंने कहा कि सभी तेरह अखाड़े मिलकर सिंहस्थ महाकुंभ को सनातन की गरिमा के अनरूप दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराएंगे। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कहा कि हरिद्वार कुंभ की दिव्य छठा पूरे विश्व को आलोकित करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संत महापुरूषों का सानिध्य सौभाग्य से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और संत महापुरूषों के आशीर्वाद से सिंहस्थ महाकुंभ को गरिमा और दिव्यता के साथ भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। सिंहस्थ कुंभ मे शाही स्नान और आध्यात्मिक आयोजनों के दौरान संतों एवं श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर दिए गए हैं। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal