एमडीए ने चलाया अभियान, करीब 66 बीघा भूमि पर गरजा बुलडोजर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र जोन 3 में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल की प्रेरणा एवं एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता एश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को अवैध निर्माण/प्लाटिंग सुनीता राठी पत्नी स्व0 यशपाल राठी, श्याम बंसल पुत्र हरिओम बंसल आदि द्वारा खसरा नं0 140 ग्राम कूकडा बाहर हदूद रजवाहा पटरी भोपा रोड मुजफ्फरनगर में लगभग 6 बीघा अवैध प्लाटिंग, मांगेराम व अंकित बंसल आदि, दीन दयाल स्कूल के सामने बालाजी मंदिर के पास भोपा रोड से पचैण्डा रोड को जाने वाली सडक, मुजफ्फरनगर में लगभग 5 बीघा में अवैध आवासीय प्लाटिंग, रमेश कुमार पुत्र रूग्गा, निवासी ग्राम कूकडा में खसरा नं0 136, 293 व 302 व 311 में लगभग 66 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग किये जाने के कारण विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध निर्माण/प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। उक्त के अतिरिक्त कच्ची सडक पर मुसा पुत्र मंसूर द्वारा 400 वर्ग मीटर में अवैध रूप से निर्मित 01 व्यवासायिक गोदाम एवं रामपुर तिराहे पर उज्जीवन बैंक के पीछे सरकारी नाली पर मंदिर के बगल में निर्मित 2 व्यवासायिक दुकानो को सील किया गया।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-3 में उक्त 05 स्थलों पर ध्वस्तीकरण (लगभग 77 बीघा) एवं सील की कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ-साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal