आत्महत्या के इरादे से होमगार्ड के जवान ने भोपा गंग नहर में लगाई छलांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के भोपा गंगनहर पुल से बुधवार 3 जून को दोपहर करीब 1:15 बजे होमगार्ड के एक जवान ने आत्महत्या के इरादे से नहर में छलांग लगा दी। पूरी क्षमता से चल रही गंगनहर के पानी में होमगार्ड का जवान लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर लगभग 13ः15 बजे थाना भोपा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भोपा नहर पुल से एक व्यक्ति द्वारा नहर में छलांग लगा दी गई है। सूचना मिलते ही भोपा के सीओ देववृत बाजपेई एवं प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह मय पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मिले कुछ सामान एवं अन्य तथ्यों के आधार पर नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान होमगार्ड आनंद पुत्र रतन सिंह निवासी रामपुर तिराहा थाना छपार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई, जो होमगार्ड की कम्पनी-ए में तैनात हैं तथा वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस में ड्यूटी कर रहा था। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए फ्लड पीएसी की टीम को मौके पर बुलाया गया। फ्लड पीएसी एवं पुलिस टीम द्वारा होमगार्ड आनंद की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से संबंधित प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पूरे घटनाक्रम के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी देववृत वाजपेयी ने जानकारी दी।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal