पुलिस प्रेक्षक ने एसपी सिटी के साथ किया टीजीटी लिखित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर मुख्यालय पर 12 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जा रही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रेक्षक सेवानिवृत्त डीआईजी दयानंद मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा।
टीजीटी लिखित परीक्षा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा आयोग द्वारा नियुक्त किए गए पुलिस प्रेक्षक सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक दयानन्द मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा प्रथम पारी में निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा, निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया जा रहा है तथा प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग एवं केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के बैग एवं अन्य सामान सुरक्षित रखने की व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, बैठने एवं प्रतीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है जिससे परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारीगण द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal