बिना स्वीकृति लाइन शिफ्ट करने पर गिरी जेई पर गाज, मुख्य अभियंता ने किया निलंबित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पावर कारपोरेशन से बिना स्वीकृति लिए और विभाग में एस्टीमेेंट जमा कराए तुगलकपुर कम्हेडा विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात जेई द्वारा 11केवी की लाइन को शिफ्ट कर दिए जाने के मामले में जांच होने पर मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने जेई हरि सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं अब उन्हें विद्युत वितरण खंड चरथावल अधिशासी अभियंता कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है।
पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलकरपुर कम्हेड़ा निवासी किसान मोनिस के दादा तुफैल हुसैन के नाम से 63केवीए ट्रांसफार्मर से विद्युत कनेक्शन है। इस ट्रांसफार्मर पर किसानों के नलकूपों के कनेक्शन दिए गए हैं। पांच दिन पूर्व तुगलकपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई हरि सिंह ने बिना एस्टीमेट तैयार कराए नलकूप की नई लाइन को शिफ्ट कर दिया। अवर अभियंता ने इस दौरान डिपो से तीन खंभों और 200 मीटर लाइन को निकलवाया। जिसे आंधी-तूफान में हुए नुकसान में दर्शा दिया। अवर अभियंता ने सीधी बिछी लाइन खत्म कर किसान के खेत से लाइन उतार दी, जिसकी सूचना किसानों को मिली को उन्होंने विरोध कर दिया। मामले की शिकायत किसान मोनिस ने ऊर्जा मंत्री से की। जानसठ क्षेत्र के अधिशासी अभियंता व एसडीओ ने मामले की जांच की, जिसमें अवैध रूप से लाइन डाले जाने की पुष्टि हुई। जिस ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ी गई थी, वह भी ओवरलोड होने पर फुंक गया। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता प्रथम खंड ने अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता को सौंपी है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए जेई हरि सिंह को निलंबित कर दिया।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal