मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण और प्राकृतिक गैस के खुले उल्लंघन और लगातार होती शिकायतों के बीच मंगलवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों और स्लैग यूनिटों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ के नेतृत्व में प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम द्वारा मेरठ रोड स्थित छह इकाइयों के मुख्य द्वार सील कर दिए, ताकि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इकाइयां बंद हो सकें।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित






