हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह यादव एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में किसानों की मांगों से संबंधित 21 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। रोड़ीबेल वाला में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगा किनारे विशाल किसान भवन बनाए जाने की मांग की गयी। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा भी साथियों सहित सम्मेलन में शामिल हुए और बीकेएसजेयू की मांगों का समर्थन किया। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह यादव ने कहा कि जून के महीने में तमाम किसान संगठन रोड़ी बेलवाला मैदान में सम्मेलन आयोजित करते हैं। जिसमें महिला किसान भी शामिल होती है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए विशाल किसान भवन का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांग पर विचार नहीं किया तो आंदोलन चलाया जाएगा। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के किसानों की फसलें नष्ट हो गयी है। लेकिन अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के किसानों को गन्ना भुगतान के साथ नष्ट हुई फसल का मुआवजा देकर उनके नुकसान की भरपाई की जाए। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ किसान नेता संजय चोपड़ा ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय किसान उद्यान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाए। सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाहिद खान ने किया। राम सिंह, चंद्रप्रकाश चंदन, रामसेवक रावत, राकेश यादव, सुरेश यादव, रामलखन यादव, संजय कुमार, मीरा देवी, कामिनी, इंदिरा देवी, सीमा देवी, मीरा यादव, मंजू बसंती आदि सहित सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल रहे।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित






