एसडीएम सदर ने किया आरोपी लेखपाल को निलंबित, जिले में मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मिली शिकायत पर जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने रिश्वत मांगने के आरोपी लच्छेडा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरोपी लेखपाल पर भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी व एक ग्रामीण से सरकारी काम के एवज में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप है। बीते दिनों इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन के साथ पुख्ता सबूत भी सौंपे।
भाकियू नेता से 10 हजार की मांग: शिकायतकर्ता द्वारा सौंपे गए ऑडियो में लेखपाल बिजेन्द्र कुमार स्पष्ट रूप से सरकारी काम के बदले 10,000 रुपये मांगते और उस रकम को मोबाइल पर भेजने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे थे। ग्रामीण से 5 हजार की घूस: इसी कड़ी में ग्राम मौलाहेड़ी निवासी अरविंद ने भी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रास्ते के एक विवाद को सुलझाने के लिए लेखपाल ने उनसे 5,000 रुपये की मांग की थी। उनके पास भी इस बातचीत का ऑडियो मौजूद था।
इस मामले में शिकायतों और ऑडियो साक्ष्यों की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने तुरंत नायब तहसीलदार कूकड़ा को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि ऑडियो में उक्त लेखपाल बिजेन्द्र कुमार ही रिश्वत की मांग कर रहे हैं, जिससे वे प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि लेखपाल की इस हरकत से राजस्व विभाग की गरिमा को भारी ठेस पहुंची है और यह राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन है। उक्त मामले में एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं‌। एसडीएम सदर ने अपने आदेश में निलंबन अवधि के दौरान लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को राजस्व निरीक्षक कार्यालय तहसील सदर से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं तहसीलदार सदर को इस मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी को 7 दिन के भीतर आरोप पत्र तैयार करने और एक महीने के अंदर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निलंबित लेखपाल को इस दौरान केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और उन्हें कार्यालय में प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। एसडीएम सदर ने इस कार्रवाई की एक प्रति जिलाधिकारी को भी सूचनार्थ भेज दी गई है। प्रशासन के इस कड़े कदम से तहसील परिसर में हड़कंप मचा है।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal