हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल कर रहे एसआई देवेंद सिंह चौहान व कांस्टेबल मनीष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर न्यू थाना भवन सिडकुल के पास से एक संदिग्ध युवक नाजिम पुत्र मुन्ने निवासी खुदागंज शाहजहांपुर उ.प्र. हाल निवासी रोशनाबाद को चोरी किए गए मोबाइल फोन समेत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए घरों से मोबाइल फोन चोरी करता है। 24 जुलाई को भी उसने सूर्यनगर कालोनी में एक कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी किया था।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,






