निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से मिले श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पंजाब गुट के संतों ने अखाड़े के सचिव महंत गणेश दास के नेतृत्व में श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान सचिव महंत गणेश दास ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के कुछ संतों ने नकली देवता बना लिए हैं। जबकि असली देवता उनके पास हैं। प्रयागराज कुंभ में भी नकली देवताओं को स्नान कराया गया। उन्होंने कहा कि अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने और अन्य अनियमितताओं का विरोध करने पर नियमों का उल्लंघन कर कई महंतों को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज से पूरे प्रकरण की जांच कराने का अनुरोध किया और कहा कि अदालत में भी लड़ाई लड़ रहे हैं। जरूरत हुई तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े के नकली देवता बनाना सनातन का अपमान और जालसाजी है। इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी दस से पन्द्रह दिनों के भीतर रिपोर्ट दे देगी। जिनके पास असली देवता होंगे। उन्हें अखाड़ा परिषद में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने अखाड़े से संतों के निष्कासन को भी गलत बताया और कहा कि पीड़ित संतों को न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तथा दोनों राज्यों के डीजीपी से मिलकर संतों को सुरक्षा देने की मांग भी करेंगे। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरी निष्पक्षता से समयबद्धता के साथ जांच पूरी की जाए। असली नकली देवता की भी जांच हो। जांच में भी तथ्य सही पाएं जाएंगे। उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन के महंत रमन मुनि, महंत दयाल दास, बाबा भरपूर दास, बाबा बेंट दास, चेतन दास, बसंत दास, सुखदेव प्रकाश, भगवान दास, केशव दास, केवल दास, महंत शिवानंद, उत्तम दास, सुखदास, रतन दास व श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत रमन मुनि सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे।
गौरतलब है कि रविवार को भी श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के पंजाब से आए संतों ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरी के साथ बैठक कर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। बैठक में श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरी गिरी ने संतों को अपना संघर्ष जारी रखने और अखाड़ा परिषद की और नासिक व प्रयागराज में सरकार के समक्ष उनका पक्ष रखने का आश्वासन दिया था।

रोमांच, संघर्ष, साहस, सुरक्षा चुनौतियों और प्रकृति के अद्भुत संगम के बीच पूरी हुई ‘मुजफ्फरनगर टू कश्मीर’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हरियाणवी सिनेमा को एक नई सोच, नई शैली और वास्तविक लोकेशनों पर आधारित कहानियों के माध्यम से अलग पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे सुखराग मूवीस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म “मुजफ्फरनगर टू कश्मीर” का लगभग 22 दिनों का विशाल शूटिंग शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह केवल एक

केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रारंभिक चरण में ही वार्ता की नीति अपनाए, तो वास्तविक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि हमारी राय में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल विपक्ष नहीं है, बल्कि किसी भी नीति को लेकर समय रहते संवाद स्थापित न

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार

सिडकुल पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सिडकुल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सूर्यनगर कालोनी रोशनाबाद निवासी राशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल फोन चोरी कर लिए जाने के संबंध

मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि जिसका जिस पर सच्चा स्नेह होता है। वह उसे अवश्य मिलता है और मनवांछित फल की प्राप्ति कराना ही भागवत कथा का हेतु है। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमान मंदिर सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान

संवाद कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने दी कांवड़ मेला व्यवस्थाओं की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला तैयारियों को लेकर प्रैस क्लब में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, तथा वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal