हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल जटवाड़ा तक क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की स्थापना से न केवल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में भी सीसीटीवी कैमरे अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगने से पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। इससे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी तथा कोई भी अपराधी कानून की नजर से बच नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका एवं पुलिस विभाग का यह समन्वित प्रयास नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। इस अवसर पर सी.ओ. एसपी बलूनी, रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी, सभासद वीरेन्द्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, नूतन वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, अजय मलिक, वीरेन्द्र बोरी, हरकेश चौहान, अनिल राणा, बलराम नौटियाल, सुरेन्द्र कर्णवाल, शशिभूषण पांडेय, एके माथुर, गौरव रौतेला, देव विख्यात भाटी, हिमांशु अहलावत, पंकज चौहान, राजेश बालियान, संदीप चौधरी, अजय मलिक, रवि वर्मा, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, रविंद्र उनियाल, शशि भूषण पांडे, वेदांत चौहान, आदित्य वर्मा, नीरज प्रेमी, प्रदीप चंदेल, रितेश गौड़, विजय चौधरी, अरुण, सुधांशु राय, अक्षय कुमार, संचित डागर, अनिल शर्मा, बृजपाल सैनी, रामकुमार गुप्ता ,तिलक वशिष्ठ, देवेंद्र पंत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal