हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक को कोतवाली सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 31 मई को रोशनाबाद निवासी बिंदरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्प्णी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। एसआई देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में जांच पड़ताल कर रही पुलिस टीम ने आरोपी अतीक अहमद को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

हरिद्वार में कांस्टेबल की तत्परता से महिला को वापस मिला खोया बैग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार






