हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 और 13 में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने नगरपालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई। सोमवार को उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) तारिक खान से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
अतुल वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की अंत्योदय एवं जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन वार्डों में सफाई, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से मानसून से पहले ही कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन रही है, जबकि खराब और अनुपस्थित स्ट्रीट लाइटों के कारण लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। सांसद प्रतिनिधि ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी तारिक खान ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि वार्ड 12 और 13 में विशेष टीम भेजकर समस्याओं का सर्वे कराया जाएगा तथा सफाई, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। जनप्रतिनिधि की सक्रियता के बाद अब क्षेत्रवासियों की निगाहें नगरपालिका प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






