बसों में सीट लेने को मारामारी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Share :

मुजफ्फरनगर। सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर योगी सरकार की पहल पर जहां रोडवेज बसों में फ्री की यात्रा से गंतव्य तक पहुंचने को दिनभर मारामारी रही, वहीं अन्य रूटों पर प्राइवेट बसों में जगह पाने के लिए मारामारी का आलम देखने को मिला। ऐसे में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार भी करना पड़ा। वहीं कुछ संपर्क मार्गों पर डग्गामार वाहन चालकों ने भी जमकर इस बीच चांदी काटी। यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच जनपद में दिनभर सरकारी से प्राइवेट बसों के साथ डग्गामार वाहन इधर से उधर दौड़ते रहे। योगी सरकार की पहल पर रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने इस बीच बसों में सवार होने वाली बहनों का स्वागत करते हुए उन्हें गुलाब का पुष्प भेंट करते हुए सुगम यात्रा की कामना की।
सोमवार को अलसुबह से ही बहनें अपने भाइयों के यहां जाने व भाई बहनों के यहां जाने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस बार हालांकि योगी सरकार की पहल पर रोडवेज बसों में रविवार आधी रात से सोमवार की आधी रात तक महिलाओं के लिए यात्रा को मुफ्त किए जाने का हर ओर असर देखने को मिला। वहीं इस बार सरकार ने महिला को अपने साथ एक सहायक को नि:शुल्क ले जाने की छूट दिए जाने से उन परिवारों में खुशी देखने को मिली, जो किराए के डर से परिवार के साथ रोडवेज बसों में जाने से पूर्व में कतराते रहते थे। जिले में वैसे तो रविवार अलसुबह से रोडवेज बसों में भीड़ शुरू हो गयी थी, लेकिन सोमवार को मारामारी बनी रही। आलम यह रहा कि रोडवेज बसें डिपो में आकर खड़ी हुई तो वह तुरंत भर जाती थी। योगी सरकार की पहल पर रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने इस बीच बसों में सवार होने वाली बहनों का स्वागत करते हुए उन्हें गुलाब का पुष्प भेंट करते हुए सुगम यात्रा की कामना की। रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज विभाग ने बसों के फेरे भी बढ़ाए थे। बावजूद इसके यात्री बसों की तलाश में भटकते नजर आए। यही हाल दूसरी ओर ट्रेनों का भी रहा। त्योहारी सीजन के बीच मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। कुछ यात्री तो रोडवेज बस अड्डे से जगह के अभाव में रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां भीड़ के चलते ट्रेन में नहीं चढ़ पाने के कारण पुन: रोडवेज बस स्टैंड पर आने को विवश होना पड़ा। इसके अलावा सोमवार को जनपद के अधिकांश संपर्क मार्गो पर डग्गामार वाहन भी बड़ी संख्या में इधर से उधर दौड़ते रहे। कहना गलत न होगा कि इस बार रक्षाबंधन पर डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर चांदी काटी। इसके अलावा दोपहिया और चार पहिया वाहनों की भीड़ हाइवे से संपर्क मार्गो तक हर ओर बढ़ने के बीच सोमवार को इस दौरान नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवा कर यातायात को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई