आयुष चिक्तिसा का ही अभिन्न अंग है इलेक्ट्रोहोम्योपैथी-मदन कौशिक

Share :

देहरादून/हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। देहरादून में आयोजित स्थापना दिवस का शुभारम्भ आयुष मंत्री मदन कौशिक, इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा.वीएल अलखनिया, प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान, आसाम प्रदेश अध्यक्ष डा.कबिता शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डा.निलेश थावडे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डा.डीएस नेगी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. एसके गुर्जर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी आयुष चिकित्सा का ही अभिन्न अंग है। प्राकृतिक चिकित्सा इलेक्ट्रोहोम्योपैथी शरीर को रोगमुक्त व संतुलित बनाती है। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से ही स्वस्थ जीवन सम्भव है। मदन कौशिक ने कहा कि वे 1989 से इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से परिचित हैं। इएमए एक विशालकाय वट वृक्ष है जो पूरे देश के चिकित्सको का एक विशाल संगठन है। समारोह में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों डा.कबिता शर्मा शिवसागर आसाम को प्रेस्टिज रिकग्निशन अवार्ड, डा.निलेश थावडे रायपुर छत्तीसगढ़ को अवार्ड ऑफ ऑनर, डा.अशोक कुशवाहा ऋषिकेश को पृथम पुरस्कार, डा.चांद उस्मान हरिद्वार को द्वितीय पुरस्कार, डा.सुरेन्द्र कुमार सहारनपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा देहरादून के डा. सचेष्ट मुखर्जी तथा डा.अर्चना शर्मा को इएमए की आजीवन सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने इएमए की ओर से मदन कौशिक को अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया तथा राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा.ऋचा आर्य ने किया।

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal