सहारनपुर/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को सहारनपुर SSP आफिस पर हजारों ब्राह्मणों और मंदिरों के पुजारी-महंतों ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ अपना विरोध दर्ज कराते हुए पक्ष रखा। इस दौरान जिले के सभी मंदिरों में तालाबंदी करके मंदिरों से जुड़ा ब्राह्मण समाज और सवर्ण समाज के लोग SSP से फरियाद करने पहुंचे और अपनी बात रखी। इस विरोध प्रदर्शन में मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहुंचकर पुजारी के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की ओर इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
बता दें बीते दिनों सहारनपुर के शिवमंदिर के पुजारी पंडित विजय शास्त्री (65) पर 10 साल की दलित बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाया। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी पुजारी को हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में इस मामले में पुलिस ने थाने से ही पुजारी को जमानत दे दी। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और थाने में नारेबाजी की थी। भीम आर्मी की मांग थी कि आरोपी पुजारी को जेल भेजा जाये। किसी जालंत मुद्दे को लेकर सोमवार को सहारनपुर के साथ मुजफ्फरनगर जिले से ब्राह्मण समाज से जुड़े पदाधिकारीयों के साथ महंत-पुजारियों ने SSP से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। बताया जाता है कि आरोपी पुजारी जिस मंदिर में सेवारत है उसी के निकट भूमि विवाद चल रहा है।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से






