शिक्षक एमएलसी चुनाव में श्रीचंद शर्मा को दोबारा टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद् सीटों के लिए प्रस्ताव चुनाव 2026 में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में दो स्नातक और तीन शिक्षक एमएलसी सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान केन्द्रीय चुनाव समिति के द्वारा कर दिया गया। इसमें मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट के लिए पूर्व एमएलसी श्रीचंद शर्मा को ही दोबारा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव हेतु प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट के लिए मौजूदा एमएलसी श्रीचंद शर्मा को शीर्ष नेतृत्व ने दोबारा से प्रत्याशी बनाया है। कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एमएलसी श्रीचंद शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने इस अवसर पर कहा कि हम पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हैं और जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर शिक्षक समुदाय के समर्थन के सहारे यहाम से पार्टी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की जीत सुनिश्चित करने का काम किया गया था, इस बार भी प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी जीत के लिए निस्वार्थ कार्य करेगा।
पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि चुनाव में दायित्व्धारी सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वोटर लिस्ट को चैक करने के साथ ही अपने अपने कार्य में जुट जायें और वोटरों से सम्पर्क करने का काम प्रारम्भ कर दें।
जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि इस बार की जीत और भी ऐतिहासिक होगी, श्रीचंद शर्मा के प्रत्याशी बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पहले भी कार्यकर्ताओं ने उनको जीत दिलाकर इतिहास रचा था और इस बार उनकी जीत और भी बड़ी होगी। इस अवसर पर महामंत्री संजय गर्ग, शरद शर्मा, विशाल गर्ग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर प्रविन्द्र दहिया, सभासद हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा, प्रशान्त गौतम, मंत्री रविकान्त प्रधान, पंकज शर्मा, सुशील गोयल, महादेव शर्मा, जिला मंत्री दिनेश पुण्डीर, रजनीश वशिष्ठ, प्रधानाचार्य अशोक त्यागी, प्रधानाचार्य प्रदीप पुण्डीर, प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, योगेश चौधरी, नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेडा, आदेश गौतम, विजय वर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, रविन्द्र कौशिक, अंकित उप्पल सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य उपस्थित रहे।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal