श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों शिक्षकों तथा अन्य सभी स्टा्फ सदस्यों को भारत सरकार की जनगणना प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना है तथा उन्हें स्वंय गणना की प्रक्रिया से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके किया गया। उसके पश्चात् जनगणना नोड़ल अधिकारी श्रीमती राखी प्रमोद तुपे ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं की आधार शिला होती है। इसके माध्यम से सरकार को देश की जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, आर्थिक सामाजिक स्थिति से सम्बन्धित सटीक आंकड़े प्राप्त होते है जिनके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण तथा क्रिन्याव्ययन किया जाता है उन्होंने कहा कि सही व पारदर्शी जनगणना देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के डिजिटल जनगणना कि प्रक्रिया महत्व तथा तथा उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। वक्ताओं के कहा कि यह प्रणाली नागरिकों को स्वंय अपनी व्यक्तिगत परिवारिक जानकारी ऑनलाईन दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है। इस अवसर पर कॉलेज में Online Self Enumeration पोर्टल पर लॉगिन करने डेटा फिल करने की प्रक्रिया का लाईव डेमो, प्रस्तुत किया गया। सभी को चरणवद्ध तरीके से ऑनलाईन पोर्टल के उपयोग , आवश्यक दस्तावेजों तथा जानकारी भरने की प्रक्रिया समझायी गयी। सभी विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपनी समस्याओं समाधान भी प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री संजीव कुमार, श्रीमति सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, अक्षी कश्यप, मिनी सिंघल, आशीष कुमार,, विनय तिवारी, त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal