जनपद में किसी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण : डीएम

Share :

हरिद्वार (सू.वि.)। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए,इसके साथ ही उन्होंने संचालित विकास योजनाओं का समय समय पर धरातल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने के दिए निर्देश।जिलाधिकरी ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी विकास योजनाएं एवं कार्य संचालित किए जा रहे है,उन कार्यों को तत्परता से करने के लिए 03 माह के लिए कार्य योजना एवं प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उनके अधीन किसी भी सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण किया गया है तो उन्हें 15 दिन का नोटिस देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए है कि वर्तमान समय में भारी गर्मी के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है,उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो भी पेयजल लाइन लीकेज हो रही है उनकी मरम्मत कार्य शीघ्रता से किया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि विद्युत आपूर्ति सुचार रहे अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए तथा विद्युत चोरी पर कड़ी निगरानी रखते हुए विद्युत चोरी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।उन्होंने जर्जर विद्युत पोलो एवं विद्युत झूलती विद्युत लाइनों का भी सेफ्टी ऑडिट करने के भी निर्देश दिए।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal