हर की पौड़ी से अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा का वितरण हुआ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। “हर घर में हो अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा” अभियान निरंतर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुँच रहा है। इसी क्रम में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी, गंगा तट पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरित की गईं। गंगा तट पर गूंजती हनुमान चालीसा की चौपाइयों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में भाग लिया।

इससे पूर्व श्री गंगा सभा समिति के पदाधिकारियों ने संत अमरनाथ महाराज का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति के सदस्यों ने “हर घर में हो अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा” अभियान की सराहना करते हुए इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ की गई। गंगा मैया के पावन तट पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ने का कार्य किया। उपस्थित लोगों को हनुमान चालीसा के पाठ के साथ उसके अर्थ को समझने का भी संदेश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग चालीसा के भाव को अपने जीवन में उतार सकें। अभियान के माध्यम से देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को अर्थ सहित हनुमान चालीसा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे नई पीढ़ी और भक्तजन केवल पाठ ही नहीं बल्कि चौपाइयों के गूढ़ अर्थ को भी समझ सकें। इस पहल को श्रद्धालुओं का निरंतर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इस दौरान महेश बम्ब, नितिन गौतम, तमन्य वशिष्ठ, कृष्ण कुमार शर्मा सिद्धार्थ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,

मुजफ्फरनगर में कन्हैया समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पकड़े आरोपियों के कब्जे से

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा

जनपद में आज से बाल चिकित्सा का महाकुंभ, UP PEDICON 2026 में जुटेंगे विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत को नई पहचान दिलाने वाला प्रतिष्ठित बाल चिकित्सा सम्मेलन UP EDICON 2026 आज 13 नवंबर से जनपद मुजफ्फरनगर में शुरू होगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से ख्यातिप्राप्त बाल रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक और शोधकर्ता एक मंच पर जुटेंगे।

लाला जगदीश प्रसाद में कर्म की प्रधानता और गणित विषय के सरल गुर बताए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से एक विशेष शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गीतांजलि शर्मा एवं डॉ. केएन मोदी यूनिवर्सिटी, टोंक राजस्थान से आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भरत शर्मा

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal