कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया डायमंड स्पोर्टस क्लब का उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एक्कड़ रोड डांडी चौक के निकट स्थापित डायमंड स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रिबन काटकर किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायमंड स्पोर्ट्स क्लब लोगों को राहत देगा। यहां आकर परिवार एक साथ समय बिता सकेंगे और स्वस्थ गतिविधियों से जुड़ सकेंगे। हाजी इरफान अंसारी और पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने क्लब के संचालक फुरकान अंसारी और अब्दुल रहमान को बधाई देते हुए कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र के निवासियों को अब भरपूर मनोरंजन के साथ खेल का आनंद भी मिलेगा। पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और राहत अंसारी ने कहा कि इंस्टाग्राम, फेसबुक रील्स पर व्यस्त रहने वाले परिवार क्लब में आकर रोमांचित अनुभव प्राप्त करेंगे। क्लब संचालक फुरकान अंसारी और अब्दुल रहमान ने बताया कि क्लब का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को फेसबुक, इंस्टाग्राम रील्स जैसे सोशल मीडिया की लत से दूर कर खेल और मनोरंजन की ओर मोड़ना है। स्पोर्ट्स क्लब में पूरे परिवार के लिए खेल और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। तैराकी के शौकीनों के लिए स्विमिंग पूल और क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए हरा-भरा मैदान उपलब्ध कराया गया है। क्लब के आसपास का वातावरण भी खुला और हरा-भरा है। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवा, बच्चे और परिवार यहां क्रिकेट, स्विमिंग और अन्य खेलों का आनंद ले सकेंगे। इस अवसर पर राजकुमार, हाजी रियाज अंसारी, फैज आलम, माशूक अंसारी, मंसूर अंसारी, हारून,सैय्यद सुहेल, सैय्यद बुरहान अली, सुबहान अली, सैय्यद गजाली, शहीद पीरजी, अमजद पीरजी, मुस्तकीम, अफजाल अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal