मन और आत्मा को निर्मल बनाती है श्रीमद् भागवत कथा-गोस्वामी पुंडरीक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री गंगा सभा के तत्वावधान में हरकी पैड़ी पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम प्रसंग में कथाव्यास पुण्डरीक गोस्वामी श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और सत्संग का संदेश देते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को धर्म और सत्य के मार्ग पर ले जाने वाली दिव्य गंगा है। जिस प्रकार गंगा का जल मनुष्य के तन को पवित्र करता है, उसी प्रकार भागवत कथा मन और आत्मा को निर्मल बनाती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का स्मरण, नाम संकीर्तन और संतों का संग ही मानव जीवन का सबसे बड़ा सहारा है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करता है, उसके जीवन के दुःख और कष्ट स्वतः दूर होने लगते हैं।
कथा विश्राम के अवसर पर उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि केवल कथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संदेशों को जीवन में उतारना भी आवश्यक है। गोस्वामी ने बताया कि भागवत हमें प्रेम, करुणा, त्याग और मानव सेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान को पाने का सबसे सरल मार्ग निष्काम भक्ति है। जब मनुष्य अपने अहंकार को त्यागकर प्रभु की शरण में जाता है, तभी उसके जीवन में सच्चा आनंद आता है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम अवसर पर उपस्थित सभी संतों, श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित इस दिव्य कथा में जिस प्रकार श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ सहभागिता की, वह अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा। उन्होंने विशेष रूप से कथाव्यास पुंडरीक गोस्वामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके श्रीमुख से निकली भागवत कथा ने सभी भक्तों के हृदय को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कथा श्रवण करने वालों में श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, सभापति कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष हनुमंत झा, स्वागत मंत्री सिद्वार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री विकास प्रधान, उज्जवल पण्डित, प्रचार मंत्री गोपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal